कदौरा। नामानि गंगे योजना के अंतर्गत गुरुवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कुसमरा बावनी के मजरा जैसकपुर में जन चौपाल लगा कर ग्रामीणों को पानी बचाने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
जिला सलाहकार देवेंद्र गांधी ने बताया कि वर्तमान हालातों को देखते हुए पानी बचाना जरूरी है। अन्यथा आने वाले समय में स्थिति भयावह हो सकती है। उन्होंने बताया कि पानी की गुणवत्ता की जांच, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। इस दौरान प्रधान संतोषी कुशवाहा, संध्या, विमला देवी आदि मौजूद रहे। (संवाद)