फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एसडीएम और कई बीडीओ के कार्यभार बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। डीएम प्रियंका निरंजन ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसडीएम व बीडीओ की तैनाती में बदलाव किया है। एसडीएम कोंच रामकुमार को उरई सदर का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी माधौगढ़ में बतौर एसडीएम भेजे गए हैं। माधौगढ़ के एसडीएम राजेश सिंह अब कोंच एसडीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह बीडीओ के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक को डकोर ब्लाक का बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। फिलहाल उनके पास जालौन ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार था। कुठौंद के बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी अब जालौन के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। बीडीओ डकोर ब्रजकिशोर कुशवाहा को डकोर से हटाकर महेबा ब्लाक की जिम्मेदारी दी गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर योगदान आख्या दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें