फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए वैक्सीनेशन जरूरी, शत प्रतिशत कराए टीकाकरण

विज्ञापन
वैक्सीनेशन को लेकर बैठक लेते एसडीएम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। वैक्सीनेशन को लेकर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी ने बीडीओ, डाक्टर, राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मतदाता बिना वैक्सीनेशन के मतदान नहीं कर सकेगा। इसलिए अपने-अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाएं। जहां भी समस्या आ रही हो तुरंत सूचना दें। प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी हैं। हम सभी का नैतिक दायित्व हैं कि कोई भी मनुष्य वैक्सीनेशन से वंचित न रहे।। बीडीओ दीपक यादव ने कहा कि गांवों में रोजगार सेवक, पंचायत सहायक के साथ-साथ सचिवों को आंगनबाड़ी, आशा को लेकर डोर डू डोर वैक्सीनेशन करने की जिम्मेदारी दी गई हैं। डॉ. रामेंद्र पचौरी ने कहा कि 102000 के सापेक्ष 84000 लोगों को पहली तथा 54000 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। गांव-गांव वैक्सीनेशन के लिए टीमों को भेजा जा रहा हैं। इस दौरान बीडीओ राजेश तिवारी, संदीप यादव, डॉ. रंजीत सिंह, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, कानूनगो मंसूर खान, शिवभजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें