फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के तिलक नगर निवासी नीतू (30) ने गुरुवार की शाम घर पर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पति आशीष सुबह विद्यालय गया था और परिवार के लोग घर के नीचे वाले हिस्से में थे। महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। मायका ग्राम रेढर में हैं। नीतू के दो छोटी- छोटी बेटियां भी हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी तक कोई आरोप प्रत्यारोप की बात भी सामने नहीं आई है। (संवाद)
विज्ञापन

-------
ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव
उरई। राठ रोड क्रासिंग के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिर और चेहरे पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उरई पुलिस का कहना है कि पहचान के बाद ही जानकारी हो पाएगी कि मामला हादसे का है या फिर आत्महत्या का। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें