फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के पास मिले युवक के कपड़े और पहचानपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में एक खेत में बने तालाब के किनारे एक युवक के कपड़े, आधार कार्ड व एटीएम कार्ड मिला है। खेत में युवक के तालाब की ओर जाते हुए पैरों के निशान भी दिखाई दिए। ग्रामीणों ने युवक के तालाब में डूबने की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला है। युवक औरैया जिले का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी एक व्यक्ति का झांसी-कानपुर हाईवे के किनारे खेत है। खेत में तालाब भी खुदा है। रविवार को कुछ लोग ने तालाब के किनारे एक युवक के कपड़े रखे देखे। मौके पर जाकर देखा तो कपड़ों के पास ही आधार कार्ड और एटीएम भी रखा है। एटीएम में पिन कोड भी लिखा है। तालाब के कीचड़ में युवक के पैरों के निशान भी दिख रहे है। इससे ग्रामीणों ने युवक के तालाब में डूबने की आशंका जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आधार कार्ड पर लिखे पते पर परिजनों को घटना की सूचना दी। आधार कार्ड में युवक का नाम पंकज विश्नोई और औरैया का पता लिखा है। थाना प्रभारी का कहना की गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक की तलाश कराई गई, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला है। सोमवार को फिर पंकज की तालाब में खोज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें