फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ स्मार्ट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ स्मार्ट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बावली। कुठौंद थाना पुलिस ने रविवार को हेल्थ स्मार्ट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के बाद अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव चौथ निवासी गजराज सिंह राजावत के घर आकर ठगों ने निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड बनाने के नाम पर केवाईसी करने के बहाने उनके खाते से 34 हजार रुपये पार कर दिए। तीन दिन बाद वह बैंक गए तो उन्हें जानकारी हुई। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह का मामला क्षेत्र के जरगांव में भी प्रकाश में आया। यहां के रामानंद, मुन्ना सिंह, और इंद्रपाल से भी स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के नाम पर तीनों से अंगूठे लगवाए। इधर, इसी गांव की शिवानी से अंगूठा लगवाकर चार हजार छात्रवृत्ति के निकाल लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर थाना क्षेत्र के जर गांव निवासी रैना, आशू निवासी हमीरपुर, सरदीप निवासी शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कुठौंद रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ठगोें से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें