फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव कुए में पड़ा मिला पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कालपी। तीन दिन से लापता महिला का शव गांव के बाहर बने कुएं में पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से महिला का शव बाहर निकलवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव निवासी रामकुमार की 48 वर्षीय पत्नी गायत्री 10 फरवरी से घर से लापता थी। परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की शाम ग्रामीणों ने गांव के बाहर बने कुएं में टार्च की रोशनी में देखा तो कुएं में नजर आया। सूचना पर पहुंचे सीओ राम सिंह, कोतवाल संतोष कुमार ने पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से महिला का शव कुएं से बाहर निकलवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला का पति रामकुमार दिल्ली मे गार्ड की नौकरी करता है। महिला की दो पुत्रियां है जिसमें एक की शादी हो गई है। जबकि दूसरी पुत्री पूजा घर में मां गायत्री के साथ रहती थी। महिला की मौत से उसके घर मे कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल संतोष सिंह का कहना है कि महिला मानसिक रुप से बीमार थी। सूचना पाकर महिला के मायके वाले भी आ गए है उन्होंने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें