फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वयोश्री योजना में अक्षम बुजुर्गों का कराए पंजीकरण

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक करती बीडीओ। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। वयोश्री योजना के अंतर्गत शारीरिक रूप से अक्षम वृद्ध व्यक्तियों के पंजीकरण कराएं। क्षेत्र में जो भी अन्ना जानवर हैं उन्हें चिन्हित कर रात में गोशाला में बंद करें। पशुपालकों को अपने जानवर अन्ना न छोड़ने की हिदायत दें। यदि कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई करें। यह बात बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने ग्राम पंचायत सचिवों से बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

बीडीओ ने विकास खंड कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक में कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत शारीरिक रूप से अक्षम बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके लिए प्रतिदिन कम से कम 20 बुजुर्गों के पंजीकरण आनलाइन कराएं। ऐसे बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें जो बढ़ती उम्र के कारण चलने फिरने में अक्षम हैं एवं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण सहायक उपकरण व्हीलचेयर आदि नहीं खरीद सकते हैं। इस दौरान पंचायत सचिव सतीशचंद्र, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
-----------
प्रधान अधिकार और योजनाओं के बारे में सजग रहे
जालौन। स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ब्लाक क्षेत्र में नवनिर्वाचित प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ब्लाक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने अधिकारों, कर्तव्यों, वित्तीय अधिकारों एवं गांव के विकास के लिए बनाई जाने वाली विभिन्न समितियों के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें। अपने-अपने गांव के विकास में कोई भी प्रधान कसर न छोड़ें। बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर गांव के व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाएं। ग्रामीणों के बीच भेदभाव न करें। पंचायती राज के नए संविधान को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत महेश पाल, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें