कालपी। घर में अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। पड़ोसी जब उसके घर पहुंचे तो शव फांसी पर लटका देखा। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मटरा गांव निवासी कल्लू सैनी (52) का शव मंगलवार की सुबह घर में फांसी पर लटका मिला। लोगों को जब जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता था। उसकी शादी हो चुकी थी और दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री की शादी भी हो चुकी है। जबकि दोनों पुत्र दिल्ली में रहकर काम करते है। मृतक की पत्नी लगभग दस साल पहले पति को छोड़कर मायके चली गई थी। तब से वह अकेला ही रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच पड़ताल की जा रही है।