कदौरा। कस्बे में बुधवार की रात को मोहल्ला व्यासपुरा में घर में घुसे चोर ने अलमारी का ताला तोड़ कर हजारों रुपये के जेवर व एक मोबाइल चोरी कर लिए। आवाज सुनकर नींद से जगी गृहस्वामी की पुत्री ने चोर को पकड़ ने का प्रयास किया। पर चोर मारपीट करके भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है, पुलिस छानबीन कर रही है ।
बुधवार रात कस्बा के मोहल्ला व्यासपुरा निवासी वेवा परवाना, पुत्र सोहेल, पुत्री खुशनुमा व बहु के साथ सो रही थी। तभी छत के रास्ते आए चोर ने अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, टीका, नथ व चांदी के तोड़े व एक मोबाइल चुरा कर भागने लगे। आवाज सुन कर जागी पुत्री खुशनुमा ने जब पकड़ने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की और भाग गए। गृहस्वामी ने बताया कि लगभग 50 हजार रुपये के जेवर थे। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि जांच कर करवाई जा रही है जल्द मामले का खुलासा होगा। (संवाद)