टीकाकरण कराने आए लोगों को फूल देते व्यापारी
- फोटो : ORAI
उरई/आटा। जिला प्रसाशन एवं नगर पालिका के सहयोग से गल्ला मंडी में टीकाकरण कैंप आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ दिलीप सेठ ने किया। उन्होंने सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, ईओ संजय कुमार, प्रीति बंसल, बलवीर सोनी आदि मौजूद रहे। संचालन व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने किया। कदौरा ब्लाक के ग्राम सुनेहटा में प्रधान देशराज की अगुवाई में 60 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जालौन संवाद के अनुसार, कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए ग्राम प्रधानों द्वारा चलाया जा रहा जागरुकता अभियान सफल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। विकासखंड जालौन के कुंवरपुरा प्रधान विशंभर नागर, छिरिया सलेमपुर प्रधान सोनल तिवारी, मलकपुरा प्रधान अमित भारतीय, गधेला प्रधान संजय सिंह, छानी खास प्रधान प्रीति सिंह, सिकरीराजा प्रधान आलोक, खनुआं प्रधान शिवकुमार का यह प्रयास सफल रहा है। प्रतिदिन लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इस दौरान एडीओ सहकारिता शैलेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार का प्रयास है अधिक से अधिक लोगों का निशुल्क वैक्सीनेशन हो सके।
---
व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज मांगा
उरई। कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष केके गहोई ने गुरुवार को प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा पहले नोटबंदी लागू करना, इसके बाद जीएसटी का लागू होना और अब कोरोना काल के कारण लॉकडाउन होने व्यापारियों की कमर टूट गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बंदी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए लघु उद्योग और समस्त छोटे बड़े व्यापारियों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाए। (संवाद)