फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 करोड़ की लागत से बनेगा विद्युत सब स्टेशन, जगह चयनित

विज्ञापन
सब स्टेशन के लिए जमीन की नापजोख करती टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र में लगातार विद्युत फाल्ट व विद्युत आपूर्ति की समस्या को खत्म होने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। एसडीओ की अगुवाई में शुक्रवार को अवर अभियंता व राजस्व टीम ने जगह का चयन कर सब स्टेशन बनाने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके तैयार होने के बाद से क्षेत्र से बिजली की समस्या दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

कदौरा उपखंड के अंतर्गत आने वाले चार बिजली घर बवीना, परौसा, चन्दरसी व इटौरा में होने वाले फाल्ट व विद्युत समस्या को देखते हुए शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम पहुंची। एसडीओ ऋषभ राजपूत की अगुवाई में अवर अभियंता देवेंद्र नाथ वाजपेई व राजस्व टीम ने क्षेत्र के ग्राम बरखेरा में पहुंच कर जगह का चिन्हाकन किया। एसडीओ ऋ षभ राजपूत ने बताया कि 33 केबी सबस्टेशन के निर्माण के लिए जगह की चयन प्रक्रिया पूर्व कर ली गई थी। पर गांव के विवादों में जगह फंस गई और अधर में लटक गया था। 33 केबी सब स्टेशन के निर्माण हो जाने से चार उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले गांव में विद्युत नियमित रूप से चालू रहेगी। फाल्ट आदि की समस्या नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन का निर्माण 8 करोड़ रुपये व जर्जर लाइन को बदलने के लिए दो करोड़ रुपये का स्टीमेट बना कर शासन को भेज दिया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता देवेंद्र नाथ, वरिष्ठ लिपिक राजेश कुशवाहा, कलीम खान सहित राजस्व टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें