उरई/रामपुरा। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले रविवार को जिले के 30 ग्रामीण एवं 6 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने 748 पुरुषों, 692 महिलाओं सहित 1644 रोगियों का परीक्षण किया गया। जिसमें 204 बच्चे भी शामिल थे। मेले में 121 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 150 लोगों का कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया। 65 रोगियों की मलेरिया कार्ड द्वारा जांच की गई। 14 रोगियों की हिपेटाइटिस की जांच की गयी 13 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण किया गया। 65 गर्भवती का परीक्षण किया गया, इसमें सात को एंबुलेंस से उच्च सेंटर रेफर किया गया। मेले में 103 बुखार, 250 लीवर संबंधी, 116 श्वसन संबंधी, 88 डायबिटीज, 312 त्वचा, 12 खून की कमी व 54 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे गए और उन्हें इलाज दिया गया।
रामपुरा संवाद के अनुसार, ग्राम नरौल में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में टीबी, बीपी, शुगर, कुष्ठ एवं गर्भवती की जांच की गई। डॉ. अरुण जादौन ने गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन सेवाएं, टीकाकरण, बच्चों में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान फार्मासिस्ट जयकुमार, नर्स मालती बघेल, एएनएम दीपा प्रजापति आदि रहे।
----------------
तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
उरई। जिले में रविवार को कोरोना के तीन नए मामले मिले। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 13,969 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 13751 लोग ठीक हो चुके है। 208 की मौत हुई है। रविवार को 263 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 231 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। (संवाद)