फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटमिली गांव में सुबह-शाम पानी के लिए जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। डीएम के निर्देशों के बाद भी ब्लाक के जिम्मेदार उदासीन हैं। इस कारण ग्रामीण दूरदराज से पानी भर कर लाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी इन हैंडपंपों को सुधरवाया नहीं गया है।
विज्ञापन

कदौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम खुटमिली में सुबह व शाम लोगों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गांव में लगभग 24 हैंडपंप हैं, जिसमें 20 खराब हैं। वाटर लेवल नीचे चले जाने की वजह से हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। गांव में सिर्फ चार हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं। गांव के कामेंद्र सिंह, पंकज सिंह, अमित आदि का कहना है कि पानी भरने के लिए लाइन लगानी पड़ती है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई है। ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण ने कहा कि पानी टंकी निर्माण के किए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जल्द टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें