फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप ठीक करने के लिए पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के हांसा गांव में गुरुवार को नलकूप की मोटर में आग लग गई थी, जिसके चलते पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। पेयजल संकट से जुड़ी इस खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार यानी 7 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पेयजल संकट की खबर प्रकाशन के बाद शनिवार को अधिकारियों की नींद टूटी और जल संस्थान की टीम ने हांसा गांव भेजा। टीम के सदस्यों ने खराब नलकूप को ठीक करना शुरू कर दिया है। इससे गांव के लोगों को उम्मीद है कि पानी की सप्लाई जल्द होगी।
विज्ञापन

एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि जल संस्थान की टीम गांव भेजा गया है। फूंकी मोटर को ठीक करने का कार्य शुरू हो गया है। उधर, काम शुरू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें पेयजल संकट से मुक्ति मिल जाएगी। ग्रामीण आकाश द्विवेदी, भोला, दीपक, अर्जुन आदि ने कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी के लिए अब दूरदराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि मोटर को बदला जा रहा है, जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गांव में अभियान चलाकर खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें