माधौगढ़। गर्मी शुरू होते ही कुंडऊ गांव में पानी का जलस्तर नीचे चले जाने से हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया हैं। इससे पानी के लिए मारामारी हो रही है। गांव में छह हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। इस कारण अन्य हैंडपंपों से पानी भरने के लिए सुबह से ही मारामारी शुरू हो जाती है। जिसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा हैं।
ग्रामीण अवनीश, मोनू, महेंद्र सिंह, राधे, अंजली, मोहनी, लालजी का कहना है कि गांव में 12 हैंडपंप हैं। इसमें छह खराब हैं। वही कुछ लोगों ने हैंडपंप में सबमर्सिबल डाल रखा है। इससे पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव शिवसागर अवस्थी से हैंडपंप ठीक करने के लिए कहा गया था पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। बीडीओ दीपक कुमार यादव का कहना है कि सचिव को दो दिन में हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)