फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद धमकाने का आरोपी धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद पुलिस अधीक्षक डाक्टर यशवीर सिंह ने बड़ी संख्या में इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन किया है। उन्होंने 4 निरीक्षक, 11 उपनिरीक्षक व 13 आरक्षियों को स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन

एसपी दफ्तर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक उपनिरीक्षक शीतांशु पटेल को प्रभारी निरीक्षक कोटरा से अपराध शाखा व बन्धलाल यादव प्रभारी निरीक्षक माधौगढ़ से पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक इमरान खां को चुनाव सेल से प्रभारी कोरोना सेल व निरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रभारी एसओजी से प्रभारी निरीक्षक थाना माधौगढ़ व उपनिरीक्षक योगेंद्र पटेल को शिकायत प्रकोष्ठ से थानाध्यक्ष कोटरा बनाया गया है। इसी तरह उपनरीक्षक कमलेश कुमार को पीआरओ एसपी से प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को प्रभारी मंडी चौकी से प्रभारी चौकी जगनपुरा कैलिया, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को प्रभारी जगनपुरा से मंडी चौकी उरई भेजा गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील पाराशर को कोतवाली उरई से थाना डकोर व उपनिरीक्षक मूलचंद्र यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी सिद्धपुरा और उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना रामपुरा भेजा गया है। उपनिरीक्षक नरेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना रेढऱ, उपनिरीक्षक नवीन तिवारी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी भेड़, उपनिरीक्षक ब्रजभूषण सिंह को चुनाव सेल से वाचक पुलिस अधीक्षक व उपनिरीक्षक निर्मल कुमार को सूचना सेल से कोरोना सेल भेजा है। वही मुख्य आरक्षी देवराज सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी अमित कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी ह्रदेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोंच स्थानांतरित किया गया है। आरक्षी अंजीव कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी दुर्गेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी अजय गौतम को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी धीरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी अमित कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी अभिनय कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोंच, आरक्षी पारुल कुमार क ो पुलिस लाइन से थाना कोंच और आरक्षी रेनू चौहान को पुलिस लाइन से थाना कोंच भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें