फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के हुए रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। आजादी के अमृत महोत्सव में सुशासन सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को विकास खंड के ग्राम पंचायत मजीठ में सीडीओ अभय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया गया। उधर, मंगलवार को वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के कुल 187 रजिस्ट्रेशन हुए।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्रामीणों से रोजगार मिलने के बारे में जानकारी ली। साथ ही सामुदायिक शौचालय, हैडपंपों के चलने, आवास योजना का लाभ पात्रों को मिल रहा है या नहीं आदि की जानकारी ग्रामीणों से ली। इसके बाद ग्रामीणों को श्रम कार्ड के बारे में जानकारी दी गई। मजीठ गांव में 31 श्रम कार्ड बन चुके हैं। इनका पंजीयन कराया जा रहा हैं। बीओसी बोर्ड के अंतर्गत निर्माण समितियों के लिए 14 योजनाओं पर कार्य चल रहा है। ई श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख का बीमा तथा 5 लाख तक प्रति परिवार प्रतिवर्ष का लाभ दिलाया जाएगा। मजीठ में 110 वृद्धा पेंशन, 34 विधवा पेंशन, 13 दिव्यांग पेंशन तथा 30 से 40 के बीच पेंशन के आनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गये हैं। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, बीडीओ संदीप यादव, चिकित्सा अधीक्षक समीर सहित पशु विभाग आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें