फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागत डेढ़ करोड़, हैंड ओवर से पहले ही पाइप लाइन जगह जगह लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर की जर्जर पाइपलाइन को बदलने का काम पिछले तीन वर्ष से चल रहा है। डेढ़ करोड़ की लागत से डाली जा रही पाइपलाइन की हालत यह है कि पाइपलाइन हैंडओवर होने से पहले ही टूटने लगी है।
विज्ञापन

नगर में पेयजल व्यवस्था के लिए पाइपलाइन डाली गई थी, जो जर्जर हो चुकी थी। इसको बदलने का काम तीन वर्ष पहले शुरू हो चुका था। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। इतना समय बीतने के बाद भी पाइप लाइन का काम अधूरा है। ठेकेदार ने मानकों की अनदेखी कर पाइपलाइन डाली, जिसमें हैंडओवर करने से पहले ही उसमें जगह जगह लीकेज हो रहा है। अवर अभियंता जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पाइपलाइन डालने में हुई खामियों के कारण अभी पाइपलाइन जल संस्थान के सुपुर्द नहीं है। ठेकेदार सही से काम कराकर ही पाइपलाइन को हैंड ओवर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें