फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में कई थानाक्षेत्रों की पुलिस ने शराब संग कई लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डकोर पुलिस ने मुहाना गांव के पास से बराती लाल निवासी मुहाना को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं जालौन पुलिस ने प्रतापपुरा मोड़ के पास से कढ़ोरे निवासी चुर्खीवाल को 30 क्वार्टर शराब के साथ पकड़ लिया। चुर्खी थाना पुलिस ने गुढ़ा गांव के पास से जगरान सिंह निवासी जलालपुर चिरगुवां थाना चुर्खी को पकड़कर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
एट थाना पुलिस ने देवसिंह निवासी चमारी एट, विकास निवासी अकोढ़ी थाना एट को 35 लीटर शराब के साथ पकड़ लिया। नदीगांव थाना पुलिस ने राजकुमार कुशवाहा निवासी लोहारी नदीगांव को पकड़कर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं सिरसाकलार पुलिस ने न्यामतपुर के पास से गोधन सिंह निवासी न्यामतपुर चुर्खी को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कदौरा थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस के पास से रामदास निवासी पथरेहटा कदौरा को पकड़कर 42 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। कोंच कोतवाली पुलिस ने मदारीपुर मोड़ के पास से संतोष उर्फ शीलू निवासी भदारी कोंच को पकड़कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। राजू कुशवाहा निवासी जयप्रकाश नगर कोंच को पावर हाउस के पास से पकड़कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जालौन कोतवाली पुलिस ने नगर के एक गेस्ट हाउस के पास से अजय उर्फ छेला निवासी मोहल्ला तोपखाना को पकड़कर 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने मिझौना गांव के पास से मंगल सिंह निवासी मिझौना को पकड़कर 49 क्वार्टर देसी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें