फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रोकने पर सिपाहियों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। अवैध रुप से मौरंग भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर को थाने के कोबरा सिपाहियों ने रोककर पूछताछ की। तभी ट्रैक्टर चालक व उसके समर्थकों ने सिपाहियों को घेरकर लाठी डंडो व ईट पत्थरों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर लेकर भाग गए। सिपाहियों की तहरीर पर एक नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के भरसूड़ा गांव के पास शनिवार की शाम कोबरा मोबाइल के सिपाही रंजीत कुमार व रजत ड्यूटी पर थे। तभी बेतवा नदी की ओर से मौरंग भरकर आ रहे ट्रैक्टर को रोककर सिपाही पूछताछ करने लगे। सिपाही ट्रैक्टर चालक का नाम पता पूछ ही रहे थे। तभी गांव के 25 लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और दोनों सिपाहियों के साथ मारपीट करने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर ईट पत्थर बरसाए जिससे दोनों सिपाही चुटहिल हो गए। मौके से भाग कर सिपाहियों ने थाना पहुंचकर जानकारी दी। सिपाही रंजीत सिंह की तहरीर पर शैलेंद्र यादव निवासी भरसूड़ा थाना कोटरा व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बावत ग्रामीणों का कहना है कि शैलेंद्र अपने मकान के निर्माण के लिए नदी से मौरंग भरकर आ रहा था। पुलिस कर्मी बेवजह उसे रोककर परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें