आटा। छत पर टहलने गया युवक संदिग्ध हालात में छत से गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। आंगन में सो रही पत्नी को जब जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। जिससे पड़ोसी भी आ गए और युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम बीजापुर निवासी विकास (35) पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। जबकि माता-पिता जालौन में रहते है। बुधवार को विकास गांव में एक तिलक समारोह में गया था और देर रात घर लौटा। विकास गर्मी लगने की बात कह छत पर टहलने के लिए चला गया। कुछ देर बात विकास संदिग्ध हालात में आंगन में गिर पड़ा।
---------
इकलौता पुत्र था विकास
मृतक विकास माता-पिता का इकलौता पुत्र था। माता पिता को जब बेटे की मौत की खबर मिली। तो वह अचेत हो गए। जबकि पत्नी आरती भी बार बार बच्चों को देख कर बेहोश हो रही है।
--
दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
विकास की दो बेटियां गोरी और तान्या है। जिसे वह अपनी जान से ज्यादा प्यार करता था। अब उन बच्चियों के सर से पिता का साया उठ गया।