फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना ने लगवाई डोज, बोले पूरी तरह सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गांवों में कोरोना सक्रंमण रोकने के लिए अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर सैंपलिंग पर जोर दे रहे है। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय के परिसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, सालिकराम, ईओ अमित नायक की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मी ने जामा मस्जिद के मौलाना अनीस खान को वैक्सीन की डोज लगवाई। मौलाना अनीस ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। वैक्सीन की डोज 45 वर्ष से अधिक आयु वाले हर वर्ग के लोगों टीका लगवाना है। बीमारी जाति, धर्म को देखकर नहीं आती है। इसलिए कोरोना का टीका लगवाकर सुरक्षित रहें। इस दौरान पुरुषोत्तम तिवारी, रामऔतार सिंह, गोविंद, तेज सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

----
कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष घोषित
उरई। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने ब्लाक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सूची में नदीगांव ब्लॉक में सुधीर शर्मा, डकोर ब्लॉक में लोकेंद्र नाथ, महेबा में संतोष सिंह, कदौरा में प्रतीक पांडेय, कुठौंद में विपिन सिंह, रामपुरा में भगवान सिंह, माधौगढ़ में पुष्पेंद्र सिंह, कोंच में अजय बरार और जालौन ब्लाक में विष्णु चतुर्वेदी को ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि जल्द अपनी ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी घोषित कर पार्टी को मजबूत करने में जुटे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें