फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे के पीछे मिला अज्ञात वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मंगलवार को संदिग्ध हालात में अर्धनग्न स्थिति में ढाबे के पीछे खेत में पड़ा मिला। सुबह शौच के लिए खेत पर गए लोगों ने शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि शरीर पर फिलहाल चोट का कोई निशान भी नहीं दिख रहे हैं। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन औरेया मार्ग पर शंकरपुर के पास स्थित ढाबे के पीछे खेत में सुबह करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर नीचे के कपड़े नहीं थे। हाथ में लाठी भी पकड़े हुए था। थानाध्यक्ष अरुण तिवारी का कहना है कि वृद्ध के शरीर पर न तो कोई चोट के निशान है और न ही कोई जख्म। वृद्ध शर्ट पहने था। जबकि उसका पेंट शव के पास ही रखा मिला। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि वृद्ध शौच के लिए गया हो और किसी बीमारी के चलते उसकी मौत हुई हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें