फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीकेज से लगी आग, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सिलिंडर लीकेज से लगी आग की चपेट में आकर युवक झुलस गया। जबकि घर का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर झुलसे युवक को आननफानन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम अंडा के रहने वाले अखिलेश गुरुवार की सुबह घर पर गैस सिलिंडर लगा रहे थे। तभी लीकेज होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे घर में रखा सामान भी जलने लगा। जिसे बचाने में अखिलेश झुलस गया। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया और काफी देर बाद लपटें शांत हो सकी। परिजनों ने बताया कि झांसी अस्पताल में अखिलेश की हालत गंभीर है। आग से गृहस्थी का हजारों की कीमत का सामान भी जल गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें