कोंच। एक दूध विक्रेता ने छह लोगों पर मारपीट कर 15 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी नीलेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात दूध बिक्री का 15 हजार रुपये लेकर वापस घर जा रहा था। तभी रास्ते में खड़े मोहल्ले के ही लगभग 5-6 लोगों ने उसे रोक लिया और गालीगलौज कर मारपीट की। इसके बाद उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। वह जैसे तैसे भागकर अपने घर पहुंचा लेकिन पीछे से वह लोग भी उसके घर में घुस आए और पुन: उसके साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वालों ने हमलावरों को ललकारा तो वह भाग गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)