कोंच। नहर में फैक्ट्री कर्मी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों के बीच से निकाला। मृतक की जेब में मिले कागजों से उसकी शिनाख्त की गई। परिजनों ने बताया कि युवक दो दिन पहले दिल्ली स्थित फैक्ट्री में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शरीर कोई चोट के निशान भी नहीं है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी।
कोंच होकर निकली जालौन शाख नहर में पडऱी गांव के पास सर्विस लेन से बुधवार की सुबह गुजर रहे राहगीरों और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर नहर पुल की झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया। पुलिस ने जब शव के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से मिले पेन और आधार कार्ड से उसकी पहचान ग्राम विरगुवां बुजुर्ग निवासी मानवेंद्र सिंह के रूप में सामने आई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलवा लिया था। मृतक के परिजनों के मुताबिक मानवेंद्र दो दिन पहले घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।