उरई। घर में सो रहे वृद्ध किसान की कीड़े के काटने से मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर चौरसी मोड़ निवासी वृद्ध किसान कालका प्रसाद (56) घर में सो रहे थे। तभी गुरुवार की सुबह लगभग चार बजे किसी कीड़े ने उसे काट लिया। परिजनों को उसने कीड़े के काटने की जानकारी दी। परिजन आननफानन में उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक कालका के दो पुत्र हरगोविंद, रामकरन है। वह किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
------
तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
उरई। शहर कोतवाली में महोबा निवासी ट्रक चालक सत्येंद्र पटेल ने तहरीर दी। बताया कि शहर के विजय होटल के सामने एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए। युवकों ने आते ही उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। ट्रक में रखे सामान की तोड़फोड़ भी की। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)