फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
घर पर गमगीन बैठे परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सड़क दुर्घटना में घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान झांसी में मौैत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही गांव में परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि एक अगस्त को कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर गांव निवासी मजदूर कमलेश कुशवाहा (45) को कुठौंद के पास पैदल सड़क पार करते समय को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए थे। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए झांसी रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात झांसी में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को घटना के दिन ही पकड़ लिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मजदूरी करके पांच बेटियों व एक पुत्र व पत्नी उमा का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें