फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती वैन में लगी आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चलती वैन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग गाड़ी के एलपीजी किट जा पहुंची। वैन चालक ने वैन रोकी तो उसमें सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई। फिलहाल सभी लोग सकुशल है। जिसके चलते कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रेढर थानाक्षेत्र के बिरौरा गांव के पास रविवार की दोपहर चलती वैन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग देखकर आने जाने वाले वाहनों ने भी काफी दूरी पर अपने वाहन रोक दिए। सूचना पर कोंच से पहुंची दमकल ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पर तब तक वैन पूरी तरह से जल चुकी थी। लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से वाहन खड़े रहे। पुलिस वैन चालक व मालिक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें