उरई। बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना काल के चलते कई बार स्कूलों में बंद होने के कारण विद्यार्थियों का कोर्स पूरा नहीं हुआ है। हालांकि स्कूल प्रबंधन और शिक्षा अधिकारी दावा कर रहे है कि 80 फीसदी कोर्स पूरा हो गया है। फिलहाल बोर्ड परीक्षा की स्कीम नहीं आई है। जब तक स्कीम नहीं आती है तब तक स्कूलों का संचालन होगा और कोर्स पूरा कराया जाएगा। जो बच्चे कमजोर है या ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। उन पर विशेष गौर किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक नुकसान विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ा है। स्कूल बंद रहने के कारण उनकी सुचारु रुप से पढ़ाई नहीं हो सकी है। ऑनलाइन क्लास भी संचालित की गई पर लाभ सभी विद्यार्थियों को नहीं मिल पाया। हालांकि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। स्कूलों के प्रधानाचार्य दावा कर रहे है कि उन्होंने करीब 80 फीसदी कोर्स पूरा करा दिया है।