फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग में शादी का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बुधवार देर रात नगर के मोहल्ला उदनपुरा के एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें कुछ दिन पहले हुई शादी का रखा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मोहल्ला उदनपुरा निवासी चतुर सिंह की 15 फरवरी को शादी हुई थी। कमरे में उनका शादी में मिला सामान रखा था। बुधवार देर रात शार्ट सर्किट से अचानक घर में भीषण आग लग गई। इससे घर में रखी 40 हजार नकदी और वॉशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी जल गया। आग की लपटें तेज होने पर घर के सदस्य जाग गए। आनन-फानन में परिजनों ने मिलकर आग बुझाई। चतुर सिंह ने बताया कि इस घटना में लगभग 70 से 80 हजार रुपये के नुकसान हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें