फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक कनेक्शन काटे, 8 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बिजली विभाग के बकायेदारों पर विभाग ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। टीम ने शुक्रवार को 100 से अधिक कनेक्शन काटने के साथ बकाएदारों से 8 लाख रुपये की वसूली भी की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोरोना काल के दौरान विभाग ने बकायेदारों से वसूली पर रोक लगा दी थी। पर संकट खत्म होते ही दोबारा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी ऋषभ राजपूत की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर, मुमताजाबाद, बवीना, कस्बे के मुख्य बस स्टैंड व रामलीला मैदान में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दस हजार रुपये से अधिक 100 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। साथ ही बकायेदारों से 8 लाख रुपये की वसूली भी की गई है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि बकायेदारों से वसूली व बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान निरंतर चलता रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक राजेश कुशवाहा, कलीम खान, सगीर कुरैशी आदि कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें