फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ और ईओ को दिए वैक्सीनेशन में तेजी लगाने के निर्देश

विज्ञापन
व:किस भवन सभागार में बैठक लेती डीएम प्रियंका निरजंन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कक्ष में कोविड 19 की रोकथाम संबंधी बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों से एक-एक कर वैक्सीनेशन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिन ब्लॉकों में कम वैक्सीनेशन मिला, वहां के बीडीओ को वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। वैक्सीनेशन टीमों द्वारा पोर्टल पर डेटा अवश्य अपलोड किया जाए ताकि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सही जानकारी मिल सके। इस दौरान सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

--
टीकाकरण में कोरोना चैंपियन आगे
उरई। सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन हैं। रोजाना जनपद में नए कोरोना चैंपियन आ रहे है, जो लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। डकोर ब्लॉक के राहिया में प्रधान सरला देवी, सचिव हरीश राठौर ने सौ लोगों का टीकाकरण कराया। इसी तरह कुठौंद ब्लाक के पीपरी गहरवार के सचिव उदयनारायण दोहरे व नदीगांव ब्लाक के तीतरा खलीलपुर के सचिव शील निधि शुल्क ने 80-80 लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें