फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने यमुना पुल से लगाई झलगा, मौत

विज्ञापन
कालपी यमुना नदी पर लगी भीड़ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में शनिवार की शाम लगभग पांच बजे एक अधेड़ ने हाईवे में यमुना नदी पर बने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। इससे पुल पर हड़कंप मच गया। पुल के नीचे यमुना के किनारे हो रहे एक अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर अधेड़ की तलाश शुरू करवा दी है। देर रात उसका शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हरीगंज निवासी 45 वर्षीय कृष्ण गोपाल का घर से किसी बात पर विवाद करके यमुना पुल पर पहुंचा। उसने पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी। यमुना किनारे मौजूद लोगों ने देखा तो, इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया व नदी में उसकी तलाश शुरू कराई। देर रात उसका शव नदी में पड़ा मिला। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अधेड़ पेशे से मिस्त्री है व शराब का लती है। शनिवार को भी वह शराब पीकर घर में आया था और विवाद कर रहा था इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। शव मिलने से मोहल्ले में कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें