फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक लापता, नदी में कूदने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10- रोती बिलखती पत्नी जगवती। संवाद
विज्ञापन

फोटो-11- घर के वाहर लगी भीड़। संवाद
युवक लापता, नदी में कूदने की आशंका
- दिन भर पुलिस गोताखोर युवक को ढूंढते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी एक युवक शनिवार की देर शाम से लापता हो गया। खोजबीन में परिजनों को जानकारी मिली, कि उसके कपड़े बेतवा नदी के पुल पर रखे है। सूचना पाकर मौके पर परिजन व पुलिस पहुंच गई और नदी में युवक का तलाश शुरू कर दी। पर देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी शिवराम (38) जेब खर्च के लिए पत्नी जगवती से पैसे मांग रहा था। जब उसने मना किया तो वह घर से निकल गया। जब वह रात तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि उसके कपड़े कहटा व चंडौत के बीच से निकली बेतवा नदी के पुल पर रखे हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने बेतवा में छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पुल पर पहुंच गई। पुलिस ने चंडौत और आटा गोताखोरों के माध्यम से नदी में खोजबीन की। पर कुछ पता नहीं चल सका। पिता के अनुसार वह शराब का आदि था। शराब लिए उसने बहु जगवती से 500 रुपए मांगे थे। बताया गया है कि शिवराम भूमिहीन है, वह मजदूरी कर वह अपने परिवार का पेट पालता था। उसके चार बच्चे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें