फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडकर्मियों की बाइक बस से भिड़ी, चालक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बारात में बैंड बजाकर लौट रहे युवकों की बाइक बस से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र निवासी सुशील कुमार (30) बैंड पार्टी में गाना गाते है। मंगलवार को बाइक से सुशील साथी रामकुमार (27) निवासी मोहनपुर कुदारी के साथ वैवाहिक समारोह में कुंवरपुरा गए थे। लौटते समय जब उसकी बाइक नारायणपुरा बंबा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही बस से टकरा गई। बाइक चला रहे सुशील की सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। साथी रामकुमार को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मौत की सूचना घर पहुंची पत्नी गीता बेहोश हो गई। बेटा लला व छोटू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें