फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में कंरट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। निर्माणाधीन मकान में छत निर्माण के लिए सरिया ले जा रहा मजदूर ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। काम कर रहे साथी मजदूरों अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के भदवां गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (28) शहर के जालौन रोड स्थित हाईवे चौराहा के पास मोहल्ले में सुखराम के मकान में मजदूरी कर रहा था। गुरुवार की दोपहर वह लेंटर के लिए सरिया लेकर ऊपर चढ़ा रहा था। तभी निर्माणाधीन मकान के ऊपर से निकली एचटी लाइन से सरिया छू गई। करंट से शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक शैलेंद्र भदवां से प्रतिदिन मजदूरी करने उरई आता था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसके एक छह माह का बेटा भी है। मां मीरा देवी, पत्नी पायल व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें