एनआईसी हॉल में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत महिला को प्रमाण पत्र डीएम प्रियंका निरंजन व ज?
- फोटो : ORAI
उरई। विश्वकर्मा जयंती पर शुक्रवार को जिले के एनआईसी सभागार में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिले के चयनित 100 लाभार्थियों को टूल किट व पांच ऋण के लिए चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
मुख्यमंत्री योगी ने विश्वकर्मा जयंती पर वीडियों कांफ्रेसिंग से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत अनेक व्यक्तियों को बढ़ई गिरी, लोहारगिरी, मोचीगिरी, दर्जीगिरी टोकरी बुनकर, हलवाईगिरी, नाईगिरी, राजमिस्त्री, सुनार तथा कुम्हार को संबंधित ट्रेडों में प्रशिक्षण के बांद और अधिक कुशल बनाये जाने हेतु टूलकिट एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान वित्तीय सहायता हेतु विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण भी किया गया। जिसके क्रम में जनपद स्तर पर सांसद प्रतिनिधि रविकान्त द्विवेदी, एमएलसी प्रतिनिधि, अरविन्द सिंह चौहान, विधायक गौरी शंकर वर्मा, मूलचन्द्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा सीडीओ डा. अभय श्रीवास्तव के साथ-साथ सहायक प्रबंधक, उद्योग की उपस्थिति में जिले कुल 100 व्यक्तियों को टूलकिट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही कुल पांच लोगों को विभिन्न बैंको के माध्यम से उनके कार्य को प्रोत्साहन दिए जाने हेतु ऋण वितरण भी किया गया।