फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और वैन की भिंडत में, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कार और वैन की भिंड़त में चार लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

झांसी कानपुर हाईवे स्थित आटा बस स्टैंड के पास गुरुवार की देर शाम सड़क पार कर रही कार में कानपुर की ओर से आ रही वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार चालक आशु निवासी इटौरा आटा और वैन चालक चंद्रभान, उसमें सवार विनीत, शालू निवासी छौंक कालपी घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वैन में सवार लोगों ने बताया कि वह लोग बहन का तिलक लेकर कालपी थाना क्षेत्र के छौंक से एट थाना क्षेत्र के मवई गांव जा रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें