फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकें भिड़ी, एक बाइक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक चालक चुटहिल हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना कर भाग रहे दूसरे बाइक चालक को बाइक समेत पकड़कर पुलिस को सौंपा है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहा के पास बुधवार को दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक का चालक श्यामबाबू (48) निवासी शहजादपुरा गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे पैर में फ्रैक्चर बताया है। वहीं टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक चालक नीलू (18) निवासी उरई मामूली रुप से चुटहिल हो गया। (संवाद)
------------------
मारपीट, एससी/एसटी की रिपोर्ट दर्ज
उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के भगवानपुरा गांव निवासी रेशमी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सात मार्च को गांव निवासी शिशुपाल ने पति विनय के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज कर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे वह मरणासन्न हो गया। उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें