फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पालिका में सफाई नायक का गालीगलौज करते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका उरई एक बार फिर विवादों में आ गई है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफाई नायक कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वर्तमान में वार्ड नंबर एक में तैनात है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन



शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में सफाई नायक द्वारा सफाई निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारियों के साथ अपशब्द कहे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो करीब डेढ़ महीने पुराना बताया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन इस मामले पर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से बच रहा है।
गौरतलब है कि उरई नगर पालिका पूर्व में भी कई बार विवादों और लापरवाही को लेकर सुर्खियों में रह चुकी है। एडीएम संजय कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें