फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गर्म कपड़ों के अस्थायी मार्केट के स्थान को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर में बाहरी व्यापारियों द्वारा लगाए जा रहे गर्म कपड़ों की अस्थायी मार्केट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन दोनों मार्केटों को शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से हटाया जाए। यहां भीड़ होने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ेगी। साथ ही स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन




व्यापारियों का कहना है कि पूर्व वर्षों में तिब्बती मार्केट को जीआईसी ग्राउंड जैसे खुले स्थानों पर लगाया जाता था। यहां किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती थी। इस बार मार्केट संचालकों ने शहर के मध्य में स्थित संकरी गलियों और धार्मिक स्थलों के समीप अपनी दुकानें लगाई हैं। विशेष रूप से मामू भांजे मजार के पास और शहीद भगत सिंह चौराहा क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाए जाने से जाम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन देकर पाठकजी के होते सहित भीड़भाड़ वाले सभी क्षेत्रों में लगाए जा रहे ऐसे अस्थायी बाजारों की अनुमति रद करने की मांग की। व्यापारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन मार्केटों से संबंधित जीएसटी भुगतान और अतिक्रमण की जांच कराई जाए। इस दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, संजीव सिपौलिया, प्रदीप द्विवेदी, बबलू दुबे, राजकुमार अग्रवाल, बंटू गुर्जर, बबलू गुप्ता, संजय कुमार,उदय करण गुप्ता,बलवीर सिंह जादौन, बृजकिशोर, प्रदीप, भूपेंद्र, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें