फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दरोगा का गाली-गलौज करते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उरई। कोतवाली के राजेंद्र नगर चौकी में तैनात उपनिरीक्षक राम शंकर तिवारी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ है। इसमें वह महिला और उसके परिजनों से गाली-गलौज करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर में दो पक्षों के बीच मकान पर कब्जे का विवाद चल रहा है। इस मामले में दरोगा राम शंकर तिवारी शनिवार को वहां पहुंचे और महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली-गलौज की। इसी महिला की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि हर शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश की। सीसीटीवी में कैद इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले में जानकारी नहीं है। जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें