फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गुजरात से किशोरी लाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। किशोरी को गुजरात से बहलाकर ले आने वाले आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पूरनपुरा गांव निवासी सत्यम सूरज में रहकर पत्थर कटिंग एवं टाइल्स लगाने का काम करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान 16 वर्षीय किशोरी से हो गई। जो जिले के ही एक गांव की निवासी थी। 16 अगस्त 2025 को सत्यम किशोरी को सूरत शहर से अपने साथ ले आया। घटना की प्राथमिकी थाना सिगड़पुर डाभौली सूरत में दर्ज है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुजरात पुलिस के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार यादव शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रामपुरा रजत कुमार सिंह ने बताया कि घटना गुजरात की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें