फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुजुर्ग महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरा में बकरियों के पड़ोसी के दरवाजे तक पहुंच जाने को लेकर हुए विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हौरा निवासी 75 वर्षीय गीता देवी के पुत्र और अन्य परिजन मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बुधवार सुबह उनकी बकरियां छूटकर पड़ोसी के दरवाजे तक पहुंच गईं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।



आरोप है कि पड़ोसी उनकी पत्नी तथा उनकी दो पुत्रियों ने मिलकर गीता देवी के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसे घसीटकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसके कान में चोट लग गई और खून बहने लगा।
विज्ञापन




बुजुर्ग महिला को बचाने पहुंची उनकी बहू मंदाकिनी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें