फोटो - 05 मृतका मनीषा की फाइल फोटो।
- फोटो : 1
उरई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सोप्ता गांव में महिला ने घर कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटा जब कमरे में पहुंचा तो मां का शव फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के सोप्ता गांव निवासी वीर सिंह पत्नी मनीषा (30) के साथ गुजरात में रहकर पानीपुरी का धंधा करता था। वहीं पर उसकी सास शीला देवी व ससुर राजाभैया भी रहते थे। एक माह पहले मनीषा के मौसी की बेटी की शादी थी इसलिए वह आठ वर्षीय पुत्र अंचल व डेढ़ साल की पुत्री चाहत को लेकर आ गई थी। शादी के बाद वह वापस काम पर पति के पास नहीं गई थी। मंगलवार की शाम को उसने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर के बाहर खेल रहा अंचल जब अंदर गया तो उसने देखा कि मां फंदे पर लटकी है तो वह रोता हुआ बाहर भागा और चाचा इंदल को इसकी जानकारी दी।
जानकारी पर महिला के मायके पक्ष गोहन थाना क्षेत्र के सिंगटौली गांव निवासी परिजन भी पहुंच गए। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी अभिलाष मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है।