फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुराने यमुना पुल पर दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन, मरम्मत कार्य बना मुसीबत

विज्ञापन
फोटो 05 यमुना पुल पर लगी वाहनों की लंबी कतारें। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कालपी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुराने यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य की धीमी रफ्तार बुधवार को राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई। सुबह के समय पुल पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुल के दोनों छोर पर ट्रक, बसें, निजी वाहन और दोपहिया वाहन फंस गए। भीषण गर्मी के बीच लोगों को घंटों सड़क पर खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई यात्रियों की जरूरी यात्राएं प्रभावित हुईं, जबकि स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।



जाम की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण (एनएचएआई) और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने यातायात को नियंत्रित करने और वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकालने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो पाया।
विज्ञापन




धीमी रफ्तार से बढ़ रही परेशानी



स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि पुल पर मरम्मत कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। कार्य शुरू होने के समय इसे लगभग दो माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन वर्तमान प्रगति को देखकर लोगों को आशंका है कि यह कार्य चार माह या उससे अधिक समय तक खिंच सकता है।


वर्जन
जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराती है। लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


अजय ब्रह्म तिवारी कोतवाली प्रभारी, कालपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें