मुहम्मदाबाद। खेत की रखवाली करने पैदल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को जब हादसे की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। बदहवाश परिजन मौके पर पहुंच गए।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना निवासी रामनरेश (50) पुत्र जगमोहन रविवार की सुबह खेत की रखवाली करने जा रहा था। तभी उरई राठ मार्ग स्थित बेड़िया बाबा मंदिर के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना डकोर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल बीएल यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो परिजन भी मौके पर आ गए। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं कोतवाल बीएल यादव का कहना है। किसान को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।