फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का वांछित इनामी गिरफ्तार, एएसपी ने किया खुलासा

विज्ञापन
पुरुषोत्तम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ वांछित इनामी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गईं दो बैरल बंदूकें बरामद कीं। पकड़े गए आरोपी का खुलासा एएसपी ने कोतवाली में किया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर नौ संगीन मामले उरई कोतवाली में पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन

एएसपी अवधेश सिंह ने शहर कोतवाली में रविवार को पकड़े गए वांछित 15 हजार के इनामी का खुलासा करते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी राहुल पुत्र रघुनाथ राजपूत ने पुलिस को 4 मई 2019 को तहरीर दी थी कि उसके घर में हुई चोरी में सोने चांदी के जेवरात नगदी समेत डबल बैैरल बंदूक चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
इसके लिए एसपी डा.सतीश कुमार ने सीओ सिटी संतोष कुमार, सर्विलांस प्रभारी शैलेंद्र सिंह व स्वाट टीम को आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगाया था। पुलिस ने रविवार को पुरुषोत्तम उर्फ मल्लू सक्सेना पुत्र सुखनंदन निवासी नया पाठकपुर कोतवाली उरई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से दो डबल बैरल बंदूक बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि एक बंदूक राहुल राजपूत की है, जबकि दूसरी बंदूक कहां से चोरी की गई इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने वांछित पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एएसपी ने बताया गिरफ्तार किए पुरुषोत्तम उर्फ मल्लू पर शहर कोतवाली में जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर, लूट, मारपीट, गुंडा एक्ट सहित नौ मामले पहले से ही दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, योगेंद्र वर्मा, रवि भदौरिया, परमवीर सिंह, गौरव वाजपेई, शैलेंद्र राजा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें